Staging Environment
तकनीक

जमीनी संस्थाएं सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करें?

जमीनी संस्थाएं सोशल मीडिया के इस्तेमाल से अपने काम की पहुंच व्यापक बना सकती हैं।
7 अगस्त 2025 को प्रकाशित

आज के तेजी से बदलते डिजिटल युग में, सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन या संवाद का साधन भर नहीं रह गया है। यह बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है। यह जमीनी स्तर पर और सीमित क्षमताओं में काम करने वाली संस्थाओं के लिए खासतौर पर उपयोगी है। यह एक ऐसा माध्यम है जिससे सुदूर और दुर्गम जगहों पर सक्रिय संस्थाएं भी अपने काम को दुनिया तक पहुंचा सकती हैं। जानकारों के मुताबिक इसके लिए संस्थाओं को सबसे पहले एक सोशल मीडिया रणनीति की जरूरत होती है और यह समझने की भी उनकी ऑडियंस कौन है।

इस वीडियो में यह जानने की कोशिश की गई है कि जमीनी संस्थाओं के लिए सोशल मीडिया क्यों जरूरी है। साथ ही, संस्थाएं, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे मंचों पर किस तरह की रणनीति अपना सकते हैं और उनके क्या फायदे होते हैं। इसके अलावा, इस बात का भी जिक्र है कि सीमित संसाधनों में अधिकतम प्रभाव कैसे बनाया जा सकता है और तकनीकी बाधाओं से निपटने के लिए किन टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगर आप अपनी संस्था के संचार को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें साझा की गई जानकारी आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपकी संस्था सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे प्रभावी ढंग से कर सकती है।
 
वीडियो को तैयार करने में क्वेस्ट अलायंस की अर्शिषा दास ने विशेष योगदान दिया है जो डिजिटल कम्युनिकेशन और मार्केटिंग में लंबा अनुभव रखती हैं।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

 अधिक जानें

  • जानें, विकास सेक्टर में अपना डिजिटल फुटप्रिंट कैसे तैयार करें?
  • जानें, विकास सेक्टर में मजबूत फैसिलिटेटर बनने के आठ नुस्खे।
  • जानें, सोशल मीडिया के फायदे क्या है?

लेखक के बारे में