Staging Environment
हल्का-फुल्का

विकास सेक्टर के सालाना अवॉर्ड्स: इस बार कौन सी ट्रॉफी, किसके नाम?

ये अवॉर्ड उन कार्यकर्ताओं के नाम हैं जो समाज को बेहतर बनाते-बनाते लंच ब्रेक को अगले मिशन तक टाल देते हैं।
19 दिसंबर 2025 को प्रकाशित

1. सबका भाई-दीदी अवार्ड- फील्ड कार्यकर्ता

फील्ड में हर कोई इन्हें अपने घर का सदस्य मानता है और जहां भी जायें चाय तो बिना किसी औपचारिकता के हर समय इनके आसपास मौजूद रहती ही है।

फिल्म ऐक्टर रकुमार राव_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

2. मीटिंग मैराथन अवार्ड- प्रोग्राम डॉयरेक्टर

इनकी मीटिंग कभी खत्म नहीं होती, बस अगली मीटिंग शुरू हो जाती है।

दौड़ने की ट्रेनिंग लेती महिला एथलीट_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

3. जीपीएस विदाउट सिग्नल अवार्ड- फील्ड कॉर्डिनेटर अवार्ड

इनका अपना इंटरनल जीपीएस होता है और नेटवर्क वैकल्पिक।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी
गजनी फिल्म में आमिर खान_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

4.छोटा पैकेट बड़ा धमाका अवार्ड- इंटर्न

और, हर बार की तरह मीटिंग का आखिरी फैसला- ‘इसे भी इंटर्न से करवा लेते हैं।’

फिल्म ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

5. हमसे जुड़े रहें अवार्ड- आउटरीज

कम्युनिटी में 1000 लोगों से बातचीत हुई, ऑफिस में 50 नए आइडिया प्रेजेंट हुए!

फिल्म ऐक्टर पंकज त्रिपाठी_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

6. बिल कहां है अवार्ड- अकाउंट्स ऑफिसर

सबकी सुनेंगे, लेकिन सवाल एक ही करेंगे – इसका बिल कहां है?

फिल्म ऐक्टर पंकज त्रिपाठी_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

7. भरोसा अवार्ड- समुदाय

इन्हें आज भी उतना ही भरोसा है, जितना पहले दिन था… कि संस्था के लोग एक दिन जरूर आएंगे। शायद आज नहीं, शायद कल, शायद परसों।

फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त_सोशल सेक्टर अवॉर्ड्स

लेखक के बारे में