Staging Environment
युवा
रोहिणी निलेकनी फिलांथ्रपीज द्वारा समर्थित

थारू आदिवासी: जहां प्रतिरोध एक परंपरा है

लखीमपुर खीरी के थारू आदिवासी, दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना के समय से ही वन विभाग के साथ संघर्ष कर रहे हैं और अब उनकी दूसरी-तीसरी पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है।
10 जून 2024 को प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के घने जंगलों वाले ज़िले लखीमपुर खीरी में, दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना साल 1977 में की गई थी। तब से इलाके के थारू आदिवासी, अपने गांवों में बसे रहने के लिए वन विभाग के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इन्हें विस्थापित करने का इरादा रखने के अलावा वन विभाग, वन संसाधनों जैसे औषधीय जड़ी-बूटियों, जंगली घास और गिरे हुए पेड़ों की लकड़ी तक इनकी पहुंच को भी सीमित करता है।

थारू आदिवासी पिछले पांच दशकों से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान, समय-समय पर उनकी लड़ाई में कई बदलाव आए हैं। थारू आदिवासियों ने अदालत में क़ानूनी लड़ाई लड़ी और हारे, फिर वे राष्ट्रीय वन-जन श्रमजीवी मंच जैसे राष्ट्रीय मंचों के तहत संगठित हुए। इसके साथ ही, उन्होंने थारू आदिवासी महिला मजदूर किसान मंच का गठन किया जो एक जन आंदोलन है। इसके ज़रिए वे अपना संघर्ष जारी रख रहे हैं। अपने आंदोलन की शुरुआत से ही उन्होंने अहिंसक विरोध किया है। अब लोगों ने सामुदायिक वन अधिकारों की मांग के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए), 2006 जैसे कानूनी साधनों का उपयोग करना भी सीख लिया है। थारू समुदाय की युवा पीढ़ी अब उन विशेषाधिकारों की मांग कर रही है जो उन्हें संविधान द्वारा एक भारतीय नागरिक होने पर दिए गए हैं।

थारु आदिवासियों के लिए प्रतिरोध एक परंपरा बन गया है – जो एक से दूसरी और दूसरी से तीसरी पीढ़ी तक चला आ रहा है। पुरानी पीढ़ी ने युवाओं को लड़ने के लिए कैसे प्रेरित किया? युवा आंदोलन में क्या नया लेकर आए हैं? और, दोनों पीढ़ियों ने एक दूसरे से क्या सीखा है? इन तमाम बातों पर आईडीआर ने वन विभाग को अदालत में ले जाने वाले 65 वर्षीय कार्यकर्ता रामचन्द्र, और सहबिनया राना से बात की है। सहबिनया , 18 साल की उम्र से इस संघर्ष से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सोशल वर्क की पढ़ाई की है और बैठकों और विरोध प्रदर्शनों में अपने पिता के साथ जाकर काम करना सीखा है।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

इस लेख को अंग्रेज़ी में पढ़े

अधिक जानें

  • एफ़आरए के तहत वन अधिकारों का दावा कैसे करें?
  • थारू महिलाओं के संघर्ष के बारे में यहां जानिए।

रोहिणी निलेकनी फ़िलांथ्रपीज (आरएनपी) उन विचारों, व्यक्तियों और संस्थानों का समर्थन करना चाहता है जो नैतिक नेतृत्व, तात्कालिकता की भावना और सीखने के साहस के साथ एक मजबूत समाज को सक्षम बनाने जैसा महत्वपूर्ण काम करते हैं। आरएनपी उन समुदायों को मजबूत करना चाहता है जो अपनी बेहतरी के लिए काम करते हैं। यह उन नेटवर्क और आंदोलनों का समर्थन करके ऐसा करता है, जो अक्सर समाज, सरकार और बाजार के बीच बैठता है। यह पर्यावरण, जैव विविधता और संरक्षण, लैंगिक समानता, और सक्रिय नागरिकता और न्याय तक पहुंच जैसे चार क्षेत्रों में फ़ंडिंग करता है।

पूरी सीरीज यहां देखें

लेखक के बारे में