हमारे संविधान में क्या-क्या लिखा है?
वी, द पीपल अभियान के इस वीडियो से जानिए भारतीय संविधान की संरचना और उसके अलग-अलग भागों के बारे में।
27 नवंबर 2024 को प्रकाशित
क्या आप जानते हैं कि हमारे संविधान में 1.4 लाख से अधिक शब्द हैं और यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। क्या आपने कभी इसे पढ़ने और समझने पर विचार किया है? अगर आपका उत्तर हां है तो यह वीडियो आपको भारतीय संविधान की संरचना और सूची को समझने में मदद करेगा।
यह वीडियो मूल रूप से वी, द पीपल अभियान में प्रकाशित हुआ है।
लेखक के बारे में
-
वी, द पीपल अभियान, नागरिकों में वह क्षमता विकसित करने पर काम करता है जो बेहतर समाज बनाने के लिए ज़रूरी है। यह नागरिकों को रोज़ाना सामने आने वाले मुद्दों से जुड़ा नज़रिया, ज्ञान और कुशलताएं प्रदान करता है। यह क्षमता निर्माण मुख्य रूप से संविधान में बताए गए मूल्यों, अधिकारों और दायित्वों पर आधारित है।