Staging Environment
पर्यावरण

जलवायु चर्चा से जुड़े पांच प्रचलित शब्द और उनके मायने

इस वीडियो में जलवायु संकट के बढ़ते प्रभावों के बीच पांच अहम शब्दों—जलवायु अनुकूलन, शमन, न्याय, हानि व क्षति, और सहनशीलता—को आसान भाषा में समझाया गया है।
13 मई 2025 को प्रकाशित

पिछले कई वर्षों से जलवायु में लगातार असामान्य और चरम बदलाव देखे जा रहे हैं— जैसे तीव्र गर्मी, अचानक बाढ़ और गंभीर सूखा। ये स्पष्ट संकेत हैं कि धरती पर संकट गहरा रहा है। भारत जैसे देश में, जहां अर्थव्यवस्था बहुत हद तक खेती पर निर्भर करती है, उसके लिए जलवायु परिवर्तन अब एक दूर का खतरा नहीं रह गया है। इस संकट को समझने और उससे निपटने के लिए केवल वैज्ञानिक समाधानों को जानना भर काफी नहीं है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों, खासकर विकास सेक्टर में सक्रिय कार्यकर्ताओं और संगठनों के लिए जरूरी है कि वे जलवायु से जुड़ी मूलभूत शब्दावली को समझें और उसे अपनी भाषा और काम में शामिल करें। 

इसीलिए इस वीडियो में जलवायु संकट से संबंधित पांच प्रचलित शब्दों पर बात की गई है। ये कुछ इस तरह हैं – जलवायु अनुकूलन, जलवायु शमन, जलवायु न्याय, हानि और क्षति, और जलवायु संकट के प्रति सहनशीलता। जलवायु चर्चाओं में अक्सर इन तकनीकी शब्दों का प्रयोग होता है। इनके मायने, मूल और महत्व समझकर, जलवायु संकट से अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निपटा जा सकता है। 
 
इस वीडियो को अंग्रेजी में देखें 

— 

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

अधिक जानें 

  • जानिए, जलवायु परिवर्तन शब्द के क्या मायने हैं? 
  • जानिए, जलवायु परिवर्तन के आर्थिक प्रभाव और जोखिमों को कम करने के नीतिगत विकल्प।

लेखक के बारे में