Staging Environment
विविधता और समावेश

जुगनू: रेड लाइट एरिया में पली पीढ़ी की निराली मैगजीन

मुजफ्फरपुर, बिहार में चार पन्नों से शुरू हुआ 'जुगनू' अखबार आज 36 पेज की एक मैगजीन बन गया है और अब यहां के युवाओं को एक नई पहचान दे रहा है।
24 सितंबर 2025 को प्रकाशित

चार पन्नों की फोटोकॉपी से शुरू हुआ ‘जुगनू’ अखबार आज 36 पेज की एक मैगजीन बन गया है। इसे बिहार के रेड लाइट एरिया में जन्मीं नसीमा खातून ने देश के अलग-अलग राज्यों के रेड लाइट एरिया में जन्मे बच्चों की मदद से बनाना शुरू किया था। सुनिए, मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज इलाके में रहने वाली नसीमा खातून से कि उन्होंने क्यों जुगनू की शुरुआत की? जानिए इसमें रेडलाइट इलाके में जन्मे बच्चे किस तरह की कहानियां लिखते हैं? और, यह मैगजीन इस इलाके के बच्चों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

यह वीडियो मूलरूप से यूट्यूब के शेड्स ऑफ रूरल इंडिया पर प्रकाशित हुआ था।

लेखक के बारे में