Staging Environment
अमन सिंह Picture

अमन सिंह

अमन सिंह कृषि अवम पारिस्थितिकी विकास संस्थान (KRAPAVIS) के संस्थापक हैं। यह अलवर स्थित एक समाजसेवी संस्था है जो राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पारिस्थितिकी और कृषि पर काम करती है। अमन को सामुदायिक संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, और उन्होंने ओरण (पवित्र उपवन) की सामुदायिक बहाली पर बड़े पैमाने पर काम किया है। अमन ने एमएससी के अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से पर्यावरण नेतृत्व का कोर्स भी पूरा किया है। उनके नेतृत्व में, KRAPAVIS को प्रतिष्ठित भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।