सी.एच.पद्मिनी
सी.एच.पद्मिनी वॉलंटरी इंटीग्रेशन फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर ऑफ सोसाइटी (व्यूज) नामक एक गैर-लाभकारी संस्था के साथ काम करती हैं। यह संस्था आजीविका, शिक्षा, समावेशन, जलवायु मुहिम और वॉश (वॉटर, सैनिटेशन और हाईजीन) जैसे मुद्दों पर काम करती है। पद्मिनी एक सामुदायिक लीडर और जलवायु परिवर्तन एंबेसडर के रूप में तटीय गंजम के मछुआरे परिवारों, विशेषकर महिलाओं, के साथ जुड़कर यह समझने की कोशिश करती हैं कि जलवायु परिवर्तन उनके रोजमर्रा के जीवन को किस तरह प्रभावित करता है और वे इससे कैसे निपट सकती हैं।
