Staging Environment
धन बहादुर प्रधान Picture

धन बहादुर प्रधान

धन बहादुर प्रधान एक पशुपालक हैं। उनका परिवार पीढ़ियों से भैंस पालन करता रहा है। उनका बचपन असम के ऊपरी क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी के निकट बीता है। वह एशियाई जलभैंस पालन और दिबांग, सियांग एवं लुइत नदियों की पारिस्थितिकी प्रणालियों से संबंधित पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 2021 में द रिवर प्रोजेक्ट के साथ काम करना शुरू किया था। वर्तमान में वह लुप्त होती प्राकृतिक जगहों और जैव विविधता से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इसके साथ ही वह लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और द रिवर प्रोजेक्ट के सहयोग से अपने समुदाय के जीवन पर अभिलेखीय फिल्मों के सह-निर्माण में योगदान देते हैं।

धन बहादुर प्रधान के लेख