Staging Environment
सविता राठी Picture

सविता राठी

सविता राठी पेशे से वकील हैं और राजस्थान के चुरू ज़िले में पड़ने वाली गोपालपुरा पंचायत में तीसरी बार सरपंच के पद पर हैं। सविता इलाक़े में पर्यावरण संरक्षण, महिला शिक्षा एवं रोजगार, संस्कृति विकास और अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय होती हैं। इसके साथ ही वे गांव का मास्टर प्लान, गोपालपुरा उत्सव, हरियाली उत्सव और हरीतिमा ढाणी जैसे नवाचार लगातार कर रही हैं।