स्टूडियो और गांव के बीच: एक सामुदायिक आरजे का दिन
सुनीता मिश्रा, सामुदायिक रेडियो—रेडियो मेवात की पत्रकार और वरिष्ठ आरजे होने के साथ ही फील्ड कोऑर्डिनेटर हैं। हरियाणा के नूंह जिले (जिसे मेवात के नाम से भी जाना जाता है) से संचालित यह सामुदायिक रेडियो, स्थानीय लोगों की जिंदगी और मुद्दों को आवाज देता है। सुनीता इस रेडियो की एक महत्वपूर्ण आवाज हैं—जो न केवल रिपोर्टिंग करती हैं, बल्कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्यक्रम भी बनाती हैं।
उनका दिन सुबह जल्दी शुरू होता है—कभी रिकॉर्डिंग के लिए, तो कभी किसी गांव में मीटिंग के लिए। वे गांव-गांव जाकर महिलाओं से बातचीत करती हैं, उनकी समस्याएं समझती हैं और फिर उन्हें रेडियो पर लाकर पूरे समुदाय तक पहुंचाती हैं। सुनीता खासतौर पर घरेलू हिंसा, महिला अधिकार और कानून की जानकारी पर कार्यक्रम तैयार करती हैं। उनके लिए यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि बदलाव की एक यात्रा है।
‘मेरा एक दिन’ सीरीज में हम सुनीता के एक दिन की झलक दिखा रहे हैं—उनकी रिकॉर्डिंग से लेकर फील्ड विजिट तक, और उन पलों को भी, जब वह समुदाय की महिलाओं के साथ बैठकर उनसे सीखती और उन्हें सशक्त बनाती हैं।
इस वीडियो फीचर के जरिए एक सवाल भी उठता है: सामुदायिक रेडियो में काम करने का मतलब क्या होता है? सिर्फ आवाज देना या उस आवाज तक पहुंचने के रास्ते खोलना?
—
अधिक जानें
- घरेलू हिंसा के खिलाफ लड़ रही एक आदिवासी महिला के जीवन का दिन
- घरेलू हिंसा अधिनियम: न्याय के लिए बेहतर अमल की जरूरत
- जेंडर आधारित हिंसा और पितृसत्ता का दैनिक जीवन से रिश्ता
लेखक के बारे में
-
सुनीता मिश्रा सामुदायिक रेडियो—रेडियो मेवात में वरिष्ठ पत्रकार और फील्ड कोऑर्डिनेटर हैं। वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से समुदाय के साथ काम कर रही हैं और महिलाओं के लिए महिला हिंसा और अधिकारों से जुड़े जागरूकता संबंधी कार्यक्रम तैयार करती हैं।
