घरेलू नुस्खे|समाजसेवा|समुदाय|स्वास्थ्य
बहेड़ा, कालमेघ और कांगड़ा के एक गांव में भरोसे की शुरुआत
यह बात वर्ष 2000 के शुरुआती दिनों की है, जब हमने कांगड़ा जिले के रेत ब्लॉक में जागोरी का हिमाचल कार्यालय शुरू किया था। वह बिल्कुल अलग दौर था। तब पूरे इलाके में बहुत कम संगठन थे और स्थानीय लोगों के बीच गैर-सरकारी संस्थाओं और फील्ड में काम करने वालों को लेकर काफी शंका रहती थी
