Staging Environment
रचिता वोरा

रचिता वोरा

सह-संस्थापक और निदेशक

रचिता वोरा आईडीआर की सह-संस्थापक हैं। 2017 से 2024 तक उन्होंने IDR में नई पहलों, साझेदारियों, वेबसाइट और ब्रांड का नेतृत्व किया। इससे पहले, उन्होंने दसरा़ गर्ल अलायंस का नेतृत्व किया था। यह 250 करोड़ रुपए का मल्टी-स्टेकहोल्डर इनिशिएटिव था, जिसका उद्देश्य भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना और किशोरियों को सशक्त बनाना था। लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ, रचिता ने वित्तीय समावेशन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सीएसआर जैसे क्षेत्रों में टीमों का नेतृत्व किया है। उन्होंने रणनीति, व्यवसाय विकास, संचार और साझेदारियों जैसे कार्यों का भी नेतृत्व किया है। उनका लेखन द गार्जियन, स्टैनफोर्ड सोशल इनोवेशन रिव्यू, नेक्स्ट बिलियन और अलायंस मैगज़ीन में प्रकाशित हो चुका है।