हमने सोचा कि क्यों न हमारे संविधान के प्रमुख रचयिता डॉक्टर बीआर अंबेडकर के विचारों को और गहराई से समझा जाये। इस विषय पर पुलियाबाज़ी के लिए हमारे मेहमान हैं, अशोक गोपाल जी जिन्होंने 20 वर्षों की रिसर्च के बाद डॉ अंबेडकर की जीवनी लिखी है। चर्चा के दौरान हम उनके जीवन से जुड़े अनुभव, उनके विचार और समय के साथ उनमें आये बदलाव पर बात करते हैं। चर्चा लंबी है, पर बाबा साहेब जैसे दिग्गज व्यक्ति के जीवन और विचारों को समझने के लिए शायद ये भी काफी नहीं है।
यह पॉडकास्ट मूलरूप से पुलियाबाज़ी.इन पर प्रकाशित हुआ था जिसे आप यहां सुन सकते हैं।
लेखक के बारे में
- पुलियाबाज़ी राजनीति, सार्वजनिक नीति, तकनीक, दर्शन और लगभग हर दिलचस्प विषय पर चर्चा करने वाला एक लोकप्रिय हिंदी पॉडकास्ट है। इसे टेक-आंत्रप्रेन्योर सौरभ चंद्रा, पब्लिक पॉलिसी रिसर्चर प्रणय कोटस्थाने और लेखिका-कार्टूनिस्ट ख्याति पाठक प्रस्तुत करते हैं।
