Staging Environment
हल्का-फुल्का

आईपीएल के बहाने फील्ड ट्रिप का किस्सा

जब कोई कर्मचारी फील्ड विजिट पर निकलता है, तो उसके हालात अक्सर एक आईपीएल मैच की तरह ही अनिश्चित, उतार-चढ़ाव से भरे और कभी-कभी रोमांचक भी होते हैं। कभी कोई मीटिंग सुपर ओवर जैसी होती है, तो कभी गांव की गली किसी स्लो पिच की तरह मुश्किल लगती है।
तस्वीर में अलग-अलग आईपीएल टीम के खिलाडी हैं_आईपीेएल

जब कोई कर्मचारी फील्ड विजिट पर निकलता है, तो उसके हालात अक्सर एक आईपीएल मैच की तरह ही अनिश्चित, उतार-चढ़ाव से भरे और कभी-कभी रोमांचक भी होते हैं। कभी कोई मीटिंग सुपर ओवर जैसी होती है, तो कभी गांव की गली किसी स्लो पिच की तरह मुश्किल लगती है।

तो, पेश है फील्ड विजिट का एक मजेदार ‘मैच रिव्यू’, जिसमें ह्यूमर है, सच्चाई भी और थोड़ा-सी गूगली भी!

1

फील्ड विजिट से पहले टीम प्लानिंग करते हुए।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी
हार्दिक पंड्या अपनी टीम के साथ प्लानिंग करते हुए_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

2

और जब जाने की बारी आए तो बस दो लोग ही तैयार मिलें।

विराट कोहली क्रिकेटर फिल साल्ट के साथ मैदान में खड़े हुए हैं_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

3

फील्ड पर जिस गाड़ी से जा रहे हैं, उसका एसी खराब हो और आपको मैनेजर की बहुत जोर से याद आए!

मैच के दौरान क्रिकेटर कुणाल पंड्या_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

4

खराब रास्ता देखकर गाड़ी वाला आगे जाने से मना कर दे और आप अपने साथी के साथ गिरते-पड़ते गांव में पहुंचे।

क्रिकेट मैच के दौरान बैटिंग और विकेट कीपिंग करते हुए खिलाडी_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

5

जब पंचायत सचिव ने कहा — ‘हमने तो कभी आपकी संस्था का नाम नहीं सुना।

क्रिकेट मैदान में हंसी-मज़ाक करते हुए तीन खिलाडी_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

6

फील्ड पर काम शुरू ही किया हो और मैनेजर आपसे रिपोर्ट मांगे।

क्रिकेट खिलाड़ी दिग्वेश राठी पिच पर घुटनों के बल बैठे_आईपीएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

7

जब गांव का बच्चा पूछता है — ‘आपको कितने पैसे मिलते हैं ये सब करने के?’ और आप हंस के टाल देते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ अन्य सीइसके प्लेयर_आईपीेएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

8

फील्ड पर जब किसी और एनजीओ के फील्ड कर्मचारी भी मिल जाएं और वे भी आपकी ही तय थीम पर बात कर रहे हों।

गुजरात टिटन टीम के खिलाडी फील्ड पर_आईपीेएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

9

जैसे-तैसे काम खत्म करके गांव वालों से अलविदा लेते हुए।

फील्ड पर हार्दिक पंड्या_आईपीेएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

10

जाते-जाते पता चले गाड़ी का एसी भी काम कर रहा है, मैनेजर कल छुट्टी पर है और ट्रैवल रीइंबर्समेंट अप्रूव हो गया है।

फील्ड पर विराट कोहली विकेट का जश्न मानते हुए_आईपीेएल
चित्र साभार: बीसीसीआई

लेखक के बारे में