Staging Environment

उपयोग की शर्तें

ये उपयोग की शर्तें (“समझौता”) आपके और आईडीआर (इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू) के बीच एक कानूनी अनुबंध हैं। जैसे ही आप हमारी वेबसाइट www.idronline.org (“साइट”) पर आते हैं, आप हमारे उपयोगकर्ता बन जाते हैं और इस समझौते में बताए गए सभी नियमों को स्वीकार करते हुए उनका पालन करने के लिए सहमत होते हैं।

हम समय-समय पर इस समझौते में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे किसी भी बदलाव की जानकारी हम आपको ईमेल के माध्यम से, साइट पर सूचना देकर, या नीचे दी गई “अंतिम संशोधन तिथि” को अपडेट करके दे सकते हैं।

इस समझौते में “आईडीआर”, “हम”, “हमारा” और “हमसे” का अर्थ है हमारी वेबसाइट idronline.org और उससे संबंधित सभी सेवाएं। यदि आप एक व्यक्ति के रूप में यह समझौता स्वीकार कर रहे हैं, तो “आप” का अर्थ आप स्वयं होंगे। यदि आप किसी संगठन, संस्था या कंपनी की ओर से यह समझौता स्वीकार कर रहे हैं, तो आप यह पुष्टि करते हैं कि आपके पास कानूनी रूप से उसके प्रतिनिधित्व का अधिकार है। इस स्थिति में, “आप” का अर्थ उस संगठन, कंपनी या संस्था से होगा।

आईडीआर को यह पूर्ण अधिकार है कि वह किसी भी समय, बिना पूर्व सूचना के, वेबसाइट, उसकी सामग्री और इन शर्तों में बदलाव या संशोधन कर सकता है। ऐसे सभी बदलाव वेबसाइट पर प्रकाशित होते ही प्रभावी हो जाएंगे। इसलिए, हम आपको सलाह देते हैं कि समय-समय पर इन शर्तों को अवश्य पढ़ते रहें, ताकि आप किसी भी बदलाव से अवगत रहें।

यदि आप हमारी सेवा की शर्तों या गोपनीयता नीति से सहमत नहीं हैं, तो कृपया तुरंत हमारी साइट और सेवाओं का उपयोग बंद कर दें।

अंतिम संशोधन तिथि: 12 अप्रैल 2017

सामग्री की प्रमाणिकता

हम अपने पाठकों के लिए सामग्री का चयन और निर्माण सावधानीपूर्वक करते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री सही और सटीक हो। हालांकि, हम वेबसाइट पर दी गई किसी भी जानकारी की विश्वसनीयता, सटीकता या पूर्णता के बारे में (चाहे वह प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष या किसी अन्य रूप में हो) कोई गारंटी नहीं देते।

हम बाहरी स्रोतों से प्रकाशित सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करते हैं और भरोसा करते हैं कि हमारे लेखक अपने लेख में दिए गए सभी तथ्य, चार्ट, ग्राफ़ और आंकड़ों की अच्छी तरह जांच कर चुके हैं। यदि हमें किसी त्रुटि की जानकारी दी जाती है, तो हम उसे तुरंत सुधारते हैं।

सदस्यता

आप बिना किसी पंजीकरण या सदस्यता के हमारी वेबसाइट देख सकते हैं, लेकिन वेबसाइट पर मौजूद कुछ सामग्री केवल उन पाठकों के लिए उपलब्ध हो सकती है, जिन्होंने हमारा न्यूज़लेटर प्राप्त करने के लिए सदस्यता ली हो।

सदस्यता के समय हम आपसे कुछ जानकारी मांग सकते हैं, जैसे आपका ईमेल पता और आप जिस संस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसका नाम।

यदि यह पाया जाता है कि आपने उपयोग की शर्तों या गोपनीयता नीति का उल्लंघन किया है, तो आईडीआर को किसी भी समय आपकी सदस्यता समाप्त करने का अधिकार है।

साइट पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग

आईडीआआईडीआर यह वेबसाइट आपके व्यक्तिगत ज्ञान, शिक्षा और संवाद के उद्देश्य से संचालित करता है। हमारी साइट पर मौजूद सभी सामग्री, जिसमें कलाकृतियां, फोटो, ग्राफ़िक्स, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप, पाठ्य सामग्री और ट्रेडमार्क शामिल हैं (लेकिन यहीं तक सीमित नहीं), आईडीआर या उसके लाइसेंसधारकों की विशिष्ट संपत्ति हैं।

आईडीआर का उद्देश्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का प्रसार है। इसलिए, जब तक किसी विशेष सामग्री पर संबंधित वेबपेज पर अलग से प्रतिबंध का उल्लेख न किया गया हो, हमारी नीति के अनुसार साइट पर प्रकाशित सामग्री का सीमित रूप में पुनरुत्पादन और वितरण निम्न शर्तों के साथ किया जा सकता है:

आप इस साइट की सामग्री को तभी कॉपी और वितरित कर सकते हैं जब:

  1. संबंधित लेख या अनुभाग को उसकी मूल अवस्था में, संपूर्ण रूप से पुनः प्रकाशित किया जाए। सामग्री में किसी प्रकार का संपादन, बदलाव, या किसी कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या अन्य स्वामित्व से जुड़े नोटिस को बदलने या हटाने की अनुमति नहीं है।
  2. सभी प्रतियों में यह उल्लेख हो कि यह सामग्री idronline.org से ली गई है।
  3. प्रतियां केवल गैर-व्यावसायिक शैक्षणिक या सार्वजनिक नीति से जुड़े उद्देश्यों के लिए वितरित की जाएं।
  4. प्रतियां निशुल्क या अधिकतम वास्तविक लागत पर वितरित की जाएं।

यदि आप इन सभी शर्तों का पालन करते हैं, तो आईडीआर आपको साइट पर उपलब्ध सामग्री के उपयोग, कॉपी और वितरण के लिए एक गैर-विशिष्ट और गैर-हस्तांतरणीय लाइसेंस प्रदान करता है।

इसके अलावा, उपरोक्त सूचना के अतिरिक्त, आप आईडीआर की पूर्व लिखित अनुमति के बिना साइट की सामग्री को कॉपी, पुनरुत्पादित, वितरित, संशोधित, प्रदर्शित, उस पर आधारित कोई नई सामग्री तैयार, पुनः प्रकाशित, प्रसारित, पुनः पोस्ट या किसी अन्य रूप में उपयोग नहीं कर सकते। ऐसी अनुमति के लिए कृपया writetous@idronline.org पर हमसे संपर्क करें।

किसी भी स्थिति में आईडीआर के ट्रेडमार्क, ग्राफ़िक्स, कलाकृतियां, या अन्य दृश्य या ऑडियो तत्वों को उनके साथ जुड़े मूल पाठ से अलग करके पुनःप्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।

यदि आप उपरोक्त शर्तों के अनुसार सामग्री का उपयोग करने के लिए साइट से कोई सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करते हैं, तो वह सॉफ़्टवेयर (जिसमें उसमें शामिल या उससे निर्मित कोई भी फ़ाइल, चित्र, ऑडियो या वीडियो क्लिप, और उससे संबंधित डेटा शामिल है) आईडीआर या उस सॉफ़्टवेयर के स्वामी द्वारा आपको लाइसेंस के तहत उपलब्ध कराया जाता है। यह लाइसेंस सॉफ़्टवेयर का स्वामित्व आपको नहीं देता। आप केवल उस माध्यम (जैसे सीडी, हार्ड ड्राइव आदि) के स्वामी होंगे, जिसमें सॉफ़्टवेयर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सॉफ़्टवेयर के सभी बौद्धिक संपदा अधिकार आईडीआर के पास ही रहेंगे। आप सॉफ़्टवेयर को पुनरुत्पादित, पुनर्वितरित, विक्रय, डीकंपाइल, रिवर्स इंजीनियर, डिसअसेंबल या किसी अन्य रूप में मानव-पठनीय रूप में परिवर्तित नहीं कर सकते।