पुनर्प्रकाशन दिशानिर्देश
हम जानकारी सबके साथ बांटने में विश्वास करते हैं। इसलिए हमारे लेख क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस (CC BY-SA 4.0) के तहत प्रकाशित किए जाते हैं। आप हमारे लेखों को अपनी वेबसाइट या प्रिंट मंचों पर मुफ्त में प्रकाशित कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन नियमों का पालन करना जरूरी है: लिए आपको बस इन नियमों का पालन करना जरूरी है:
प्रिंट और ऑनलाइन के लिए
- आप हमारी सामग्री में सीधे कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। आप इसे केवल समय के अनुसार प्रासंगिक बनाने के लिए या अपनी संपादकीय नीति (जैसे वर्तनी और व्याकरण) के हिसाब से जरूरी बदलाव कर सकते हैं। अगर आप लेख में कोई बड़े बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए पहले लेखक की अनुमति लेना जरूरी है। लेखक से संपर्क करने के लिए हमें hindi@idronline.org पर लिखें।
- आपके मंच पर यह लेख लेखक के नाम से प्रकाशित किया जाना चाहिए। उनकी संस्था का जिक्र करना भी जरूरी है।
- आपको आईडीआर के होम पेज और आर्टिकल का लिंक देते हुए हमें श्रेय (क्रेडिट) देना है। इसे इस तरह लिखा जा सकता है “यह लेख मूलरूप से आईडीआर पर प्रकाशित हुआ था जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं।” (‘यहां’ शब्द पर लेख का लिंक होना चाहिए।) हमारी वरीयता है कि आप क्रेडिट लेख के ऊपर दें।
- आप हमारी सामग्री को अलग से बेच नहीं सकते हैं लेकिन हमारे लेखों के साथ, विज्ञापनों वाले पेज पर रखना ठीक है।
- लेख में दिए गए चार्ट और ग्राफ को उसी रूप में इस्तेमाल करें। इन्हें संपादित ना करें क्योंकि इससे दी गई जानकारी के मायने बदल सकते हैं।
- अगर आप लेख के साथ हमारी तस्वीरें इस्तेमाल कर रहे हैं तो सही क्रेडिट देना जरूरी है। आप अपने लेख में कोई दूसरी तस्वीर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप हमारे सभी लेखों को लगातार प्रकाशित नहीं करते रह सकते हैं और हमारी वेबसाइट की सामग्री को अपनी तरह से प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं।
विशेष मामलों के लिए
- अंश: आप लेख की शुरूआती कुछ पंक्तियां या पैराग्राफ प्रकाशित कर सकते हैं। इसके बाद लिंक के साथ इन शब्दों में क्रेडिट दे सकते हैं- “पूरा लेख इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू पर पढ़ें।”
- उद्धरण: आप लेखक को क्रेडिट देते हुए उनके कथनों का अपने लेख में उल्लेख (कोट) कर सकते हैं लेकिन साथ में लेख का लिंक देना जरूरी है। अगर प्रिंट में इस्तेमाल कर रहे हैं तो लेखक का नाम, लेख का शीर्षक, तारीख और इंडिया डेवलमेंट रिव्यू का जिक्र जरूर करें।
- संपादन: अगर आप लेख को पूरी तरह संपादित करना चाहते हैं तो पहले लेखक की अनुमति लेना जरूरी है। लेखकों से संपर्क करने के लिए हमें hindi@idronline.org पर लिखें।
- सहमति/कॉपीराइट रिलीज फॉर्म: अगर आप यहां पर बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो आपको अलग से किसी फॉर्म की जरूरत नहीं है।
- प्रिंट: आप लेख को अपने अखबार, मैगजीन या अन्य प्रिंट माध्यमों पर प्रकाशित कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां पर बताए गए नियमों का पालन करना जरूरी है लेकिन आपके लिए लिंक लगाना अनिवार्य नहीं है। हमें बहुत खुशी होगी, अगर आप प्रकाशित लेख की तस्वीर हमें hindi@idronline.org भेज सकें। हम इन तस्वीरों को लेखकों के साथ साझा करते हैं।