सरल कोश: कोहोर्ट
सरल-कोश में इस बार का शब्द है कोहोर्ट। पिछले कुछ वर्षों में विकास क्षेत्र में इस शब्द का प्रचलन बढ़ा है। एक अवधारणा से इतर यह शब्द अब सीखने, नेतृत्व विकास और सामूहिक प्रयास की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। लेकिन आखिर कोहोर्ट होता क्या है? इसे क्यों अपनाया जा रहा है और यह विकास क्षेत्र के कामकाज से कैसे जुड़ा हुआ है? इस बार के सरल कोश में हम इन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे।
इसमें हम आपको कोहोर्ट की शाब्दिक परिभाषा के साथ यह भी बताएंगे कि यह शब्द कहां से आया और विकास क्षेत्र में इसका प्रयोग किन संदर्भों में किया जाता है। हम जानेंगे कि कैसे यह मौजूदा प्रशिक्षण और विकास क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है और कैसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।
तो सुनिए सरल कोश का यह पूरा एपिसोड और जानिए कि कैसे कोहोर्ट लोगों को सीखने की एक साझा यात्रा से जोड़ता है, सहयोग की भावना को मजबूत करता है और व्यक्तिगत विकास से आगे बढ़कर सामूहिक नेतृत्व को आकार देने का माध्यम बनता है।
अगर आप इस सीरीज में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
—
अधिक जानें
लेखक के बारे में
-
इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।
