Staging Environment
प्रोग्राम

सरल कोश: कन्वर्जंस

कन्वर्जंस यानी साझा प्रयास—जहां योजनाएं, संस्थाएं और लोग मिलकर एक ही लक्ष्य के लिए काम करते हैं। इस एपिसोड में जानिए यह विकास सेक्टर में कैसे प्रभाव बढ़ाता है।

सरल-कोश में इस बार का शब्द है कन्वर्जंस। 

क्या आपने कभी सोचा है कि विकास योजनाओं में Convergence (कन्वर्जंस) या साझा प्रयास क्यों इतना जरूरी माना जाता है? सोचिए, अगर किसी गांव में बच्चों का पोषण सुधारने का काम हो रहा हो और इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्थानीय गैर-लाभकारी संस्थाएं— सभी एक साथ काम करें—तो नतीजे कितने बड़े हो सकते हैं! 

यही है कन्वर्जंस —यानी जब अलग-अलग योजनाएं, विभाग, और संस्थाएं अपने संसाधनों और ताकतों को मिलाकर एक ही लक्ष्य के लिए काम करते हैं। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होती है, बल्कि लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की सेवाएं मिलती हैं और जिनके प्रभाव स्थाई होते हैं। 

इस सरलकोश एपिसोड में हम आपको बता रहे हैं कन्वर्जंस शब्द के बारे में। इसका मतलब क्या है, यह कहां और कैसे इस्तेमाल में आता है, और विकास सेक्टर में यह क्यों एक कहानी बदलने वाला साबित हो सकता है। 

​​अगर​ ​आप​ ​इस​ ​सीरीज​ ​में​ ​किसी​ ​अन्य​ ​शब्द​ ​को और सरलता से समझना​ ​चाहते​ ​हैं,​ ​तो​ ​हमारे​ ​यूट्यूब के​ ​कॉमेंट​ ​बॉक्स​ ​में​ ​जरूर​ ​लिखें।​

अधिक जानें 

  • जानें, विकास सेक्टर में एडवोकेसी क्या होती है?
  • जानें, पानी से जुड़े साझा प्रयासों की दिशा कैसे तय की जा सकती है? 

लेखक के बारे में

  • इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।