Staging Environment
हल्का-फुल्का

फील्ड विजिट तो होगी लेकिन हवा में नहीं, हिसाब में

विकास सेक्टर में काम करते हुए फील्ड विजिट्स कभी कम नहीं हो सकती हैं लेकिन उनका बजट होता रहता है, इसलिए इस बार संस्थाओं से मुलाकात से ज्यादा सफर के खर्चे की चिंता है।
7 नवंबर 2025 को प्रकाशित

1. जब रोड पर आ गिरे उड़ने का सपना!

बस की छत पर यात्रा करते महिला और पुरुष_फील्ड ट्रिप बजट

फ्लाइट की खिड़की से बादल देखने का प्लान था पर बस की छत पर हवा खा रहे हैं, शायद यही जमीन से असली जुड़ाव है।

2. जब होटल में दो लोग रूम शेयर करें

सोते हुए झगड़ते महिला और पुरुष_फील्ड ट्रिप बजट

दो लोग, एक बेड, एक तौलिया, और ब्रेकफास्ट इन्क्लूडेड के चक्कर में आधी रात को साथी की लात और खर्राटों ने नींद उड़ा रखी है!

3. जब रास्ते में लग जाए भूख

नदी किनारे आपस में बात करते दो पुरुष_फील्ड ट्रिप बजट

ये जय-वीरू की नहीं जरूरत की दोस्ती है। बजट नहीं है इसलिए चाय भी बांट रहे हैं और गम भी!

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

4. जब पैसे बचाने के लिए कैब नहीं ऑटो करना पड़े

ऑटो चलाती डरी हुई एक महिला_फील्ड ट्रिप बजट

भइया किराया कम नहीं कर रहे हो तो एक आइडिया है… अगर ऑटो मैं चलाऊं तो?

5. जब लंच के पैसे बचाकर करें डिनर का जुगाड़

शादी में खाना लेते तीन पुरुष_फील्ड ट्रिप बजट

फील्ड में संस्थाओं के साथ लंच करना वो हुनर है जहां ‘नेटवर्किंग’ और ‘बचत’ हाथ में हाथ डालकर चलते हैं।

6. जब खत्म हो जाए घर का खाना

कैंटीन में खाना खाते पुरुषों के बीच टिफिन खोलता एक पुरुष_फील्ड ट्रिप बजट

वापसी के सफर के लिए घर से पूड़ी-भाजी लेकर आए थे, लेकिन भाजी पहले ही खत्म है, अब पूड़ी कैसे खाऊं?

लेखक के बारे में