Staging Environment
नेतृत्व और हुनर

कम्युनिटी लीडरशिप क्या होती है? जानिए जमीनी अनुभव से

कम्युनिटी लीडरशिप का यह मॉडल हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम असल में लोगों को लीड करने का मौका दे रहे हैं, या बस उनके लिए फैसले ले रहे हैं?
10 जून 2025 को प्रकाशित

दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र की गलियों में काम कर रहे आगाज थियेटर ट्रस्ट ने कम्युनिटी लीडरशिप की अलग ही परिभाषा गढ़ी है। ऐसी लीडरशिप, जो समुदाय के भीतर से आती है, रोज की जिंदगी से जुड़ी है और जिसे लोग अपना मानते हैं। 

नगीना, नगमा और जैस्मिन जैसे कई नाम इस बात का उदाहरण हैं कि जब कोई लीडर समुदाय से आता है, तो वो न सिर्फ समस्याओं को बेहतर समझता है, बल्कि उसके समाधान भी जमीनी और भरोसेमंद होते हैं। ये लीडर्स बताती हैं कि नेतृत्व सिर्फ नीतियों से नहीं, अनुभव और जुड़ाव से बनता है। 

यह वीडियो कहानी इस विचार को सामने लाती है कि बाहर से आने वाला कोई विशेषज्ञ चाहे जितना सक्षम हो, वह उस समझ और भरोसे को नहीं पा सकता जो भीतर से आने वाले लीडर के पास होता है। 

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

कम्युनिटी लीडरशिप का यह मॉडल हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम असल में लोगों को लीड करने का मौका दे रहे हैं, या बस उनके लिए फैसले ले रहे हैं? 

यह एक झलक है उस नेतृत्व की, जो जड़ से जुड़ा है — और बदलाव की सबसे मजबूत नींव बन सकता है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें।

— 

अधिक जानें 

  • जानें, वंचितों के एक ऐसे रंगमंच के बारें में जिसमें हम सब कलाकार हैं। 
  • जानें, समाजसेवी संस्थाओं के जमीनी कार्यकर्ताओं की मुख्य चुनौतियां क्या हैं? 

लेखक के बारे में