Staging Environment
हल्का-फुल्का

सोशल सेक्टर में कैपेसिटी बिल्डिंग: किसके लिए क्या मायने?

विकास सेक्टर में सबके लिए कैपेसिटी के मायने अलग हैं - किसी के लिए यह सीख है, किसी के लिए चुनौती तो किसी के लिए महज एक और पीपीटी।
21 नवंबर 2025 को प्रकाशित

1. फील्ड वर्कर

धैर्य बनाए रखना और किसी को बताये बिना समस्या सुलझाना।

दो युवा कंधे पर बोझ उठाकर ले जाते हुए_कैपेसिटी बिल्डिंग

2. कम्युनिटी मोबिलाइजर

हर हफ्ते नई ट्रेनिंग…पहले ‘सशक्तिकरण’, फिर ‘री-सशक्तिकरण’, फिर ‘ट्रांस-फॉर्मेटिव सशक्तिकरण’। कभी-कभी लगता है, कम्युनिटी से ज्यादा हम ही सशक्त हो रहे हैं।

अभिनेत्री स्मिता पाटिल_कैपेसिटी बिल्डिंग

3. प्रोग्राम मैनेजर

स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट, मल्टी-लेवल एप्रोच, ट्रांसफॉर्मेशनल अप्रोच…और इसके बाद एक और पीपीटी जिससे डोनर खुश है, भले ही टीम कन्फ्यूज हो।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी
अभिनेत्री शबाना आजमी_कैपेसिटी बिल्डिंग

4. अकाउंटस ऑफिसर

फील्ड से रसीदें जमा करना, मैनेजमेंट को संतुष्ट करना और फिर भी बजट बचा हो तो एक और ट्रेनिंग का सुझाव देना। कुल मिलाकर आप रसीद और पर्चियों में ही फंसे रहते हो।

अभिनेता अमोल पालेकर_कैपेसिटी बिल्डिंग

5. फाउंडर/डायरेक्टर

हमारी कैपेसिटी मीटिंग में बनती है, फील्ड में नहीं।

अभिनेत्री रेखा_कैपेसिटी बिल्डिंग

6. फंडर

जब फील्ड में कोई मुद्दा हो, डाटा कम मिले, आउटपुट घटे या टीम सवाल पूछे तो केवल एक ही समाधान – कैपेसिटी बिल्डिंग करवा दो।

अभिनेता अभिषेक बच्चन_कैपेसिटी बिल्डिंग

लेखक के बारे में