Staging Environment
हल्का-फुल्का

अप्रेजल पर बातचीत के दौरान आपकी ईमानदार प्रतिक्रियाएं

काश! इस बातचीत में आप वो सब कुछ कह पाते जो वास्तव में आपके मन में था।
मायूस जेठालाल_अप्रेजल

जब पूरे साल आपकी ना सुनने वाला मैनेजर, बातचीत शुरू करते हुए पूछे कि आप कैसे हैं।

चित्र साभार: जिफ़ी

जब आपसे पूछा जाए कि पिछले रिव्यू के बाद, एक साल में आपने क्या-क्या किया (और आप हैं कि जिसे कल से पहले का कुछ याद नहीं है)।

चित्र साभार: जिफ़ी

जब आपके लिए ख़ास फ़ीडबैक के नाम पर वे यह बताएं कि आपकी कमियां-कमजोरियां क्या हैं।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी
चित्र साभार: जिफ़ी

जब वे आपसे आपके नए लक्ष्यों (स्ट्रेच गोल्स) के बारे में पूछा जाए और आपने जीवन में पहली बार यह शब्द सुना हो।

चित्र साभार: जिफ़ी

अंत में, जब वे आपको संस्था के लिए ज़रूरी और क़ीमती बताते हुए आपकी तारीफ़ करते हैं।

चित्र साभार: जिफ़ी

जब वे आपसे कहें कि वे सचमुच यह जानना चाहते हैं कि संस्था आपकी व्यक्तिगत बढ़त में कैसे मदद कर सकती है।

चित्र साभार: जिफ़ी

और फिर, आपसे कहा जाए कि वे आपके इस सुझाव से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि वेतन बढ़ाना आपका सहयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है।

चित्र साभार: जिफ़ी

और, जब आपका मैनेजर यह स्वीकार करे कि वे आपकी कदर करते हैं लेकिन असल में आपको देने के लिए संस्था के पास पैसे ही नहीं हैं।

चित्र साभार: जिफ़ी

लेकिन, वे भविष्य में आपको लीडरशिप रोल में देखते हैं… और, उसके बाद ही आपको ज़्यादा पैसे मिल सकेंगे।

चित्र साभार: जिफ़ी

लेखक के बारे में