Staging Environment
हल्का-फुल्का

सपने ढोते हट्टे-कट्टे…पर नेतृत्व का कंधा न छूटे!

सामाजिक सेक्टर में काम करते हुए अक्सर जमीनी नेतृत्व को अहमियत दी जाती है, लेकिन हम इसे कितनी गंभीरता लेते हैं, यहां देखिए।
30 अगस्त 2024 को प्रकाशित

1. जब हम लीडरशिप मीटिंग में बताते हैं कि ‘हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं का योगदान अनमोल है’… लेकिन मीटिंग के बाद उनकी राय सुनना भूल जाते हैं!

खेल मैदान में पुरुष_जमीनी नेतृत्व

2. जब हम नेतृत्व स्तर के कार्यकर्ता तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने की बात करते हैं… और उनके ट्रेनिंग सेशन को खुद ही कैंसल कर देते हैं!

पहाड़ में क्रिकेट_जमीनी नेतृत्व

3. जब वर्कशॉप में जमीनी कार्यकर्ताओं से सलाह लेने का वादा करते हैं… और उन्हें सिर्फ फीडबैक फॉर्म भरने के लिए बुलाते हैं!

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी
क्रिकेट देखता लड़का_जमीनी नेतृत्व

4. जब प्रेजेंटेशन में ‘नेतृत्व/अहम फैसलों में जमीनी कार्यकर्ताओं को शामिल करें’ का स्लाइड दिखाते हैं… लेकिन उन्हें इवेंट में बुलाना ही भूल जाते हैं!

क्रिकेट खेलते बच्चे_जमीनी नेतृत्व

5. जब शीर्ष नेतृत्व/मुख्य लीडरशिप कहे कि ‘जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने के रास्ते बनाने होंगे’… और वही लोग अपने कमरे में अकेले बैठकर रिपोर्ट्स देख रहे हों!

क्रिकेट हेलमेट पहना लड़का_जमीनी नेतृत्व

लेखक के बारे में