Staging Environment
प्रोग्राम

सरल कोश: आउटरीच

अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश: विकास सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कठिन शब्दों की सरल व्याख्या - आउटरीच।
3 फ़रवरी 2025 को प्रकाशित

विकास सेक्टर में तमाम प्रक्रियाओं और घटनाओं को बताने के लिए एक खास तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है। आपने ऐसे कुछ शब्दों और उनके इस्तेमाल को लेकर असमंजस का सामना भी किया होगा। इसी असमंजस को दूर करने के लिए हम एक ऑडियो सीरीज ‘सरल-कोश’ लेकर आए हैं, जिसमें हम आपके इस्तेमाल में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों पर बात करने वाले हैं।

सरल-कोश में इस बार का शब्द है आउटरीच।

आउटरीच से मतलब उन गतिविधियों और प्रयासों से है जो किसी निश्चित समूह या समुदाय से संपर्क और रिश्ता बनाने के लिए किए जाते हैं। ये प्रयास आमतौर पर समुदायों में जागरूकता फैलाने, समर्थन जुटाने, सेवाओं की जानकारी प्रदान करने, और नई साझेदारियों या सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं।

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

विकास सेक्टर की बात करें तो संस्थाएं आउटरीच बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं – मसलन, डिजिटल मीडिया का उपयोग, सामुदायिक कार्यक्रम, वर्कशॉप, सेमिनार और समुदाय के साथ सीधी बातचीत। इसके लिए संस्थाएं स्थानीय संगठनों के साथ साझेदारियां भी करती हैं।

आउटरीच विभिन्न प्रकार के होते हैं, जो उनके उद्देश्य और लक्षित समूह के आधार पर अलग-अलग होते हैं। इसके जरिए संगठनों को भी समुदाय की तरफ से सीधी प्रतिक्रिया मिलती है, जो उन्हें अपने काम और प्रोग्राम को बेहतर बनाने में मदद करती है।

अगर आप इस सीरीज में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं तो हमें यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अधिक जानें

  • जानें, संस्थाओं में स्टेकहोल्डर कौन होते हैं?
  • आखिर जमीनी संस्थाएं अपने काम को विस्तार क्यों नहीं दे पा रही हैं?

लेखक के बारे में