Staging Environment
प्रोग्राम

सरल कोश: एडवोकेसी

अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश - विकास सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कठिन शब्दों की सरल व्याख्या– एडवोकेसी।
27 मई 2025 को प्रकाशित

विकास सेक्टर में अक्सर तमाम प्रक्रियाओं और घटनाओं के वर्णन के लिए एक खास तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता है। आपने भी ऐसे कुछ शब्दों और उनके इस्तेमाल को लेकर असमंजस का सामना किया होगा। इसी असमंजस को दूर करने के लिए हम एक ऑडियो सीरीजसरलकोश’ लेकर आए हैं, जिसमें हम रोज़ाना इस्तेमाल में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण शब्दों पर बात करने वाले हैं। 

सरल-कोश में इस बार का शब्द है ‘एडवोकेसी’।

‘एडवोकेसी’ अंग्रेज़ी का शब्द है, जिसे हिंदी में ‘वकालत’ या ‘पैरवी’ के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, रोजमर्रा की भाषा में अधिकतर लोग इसे एडवोकेसी ही कहते हैं। 

फेसबुक बैनर_आईडीआर हिन्दी

विकास सेक्टर में कई बार लोग एडवोकेसी को सिर्फ़ आंदोलन, धरना या नारे लगाने तक ही सीमित समझते हैं। लेकिन ये केवल इसके कुछ तरीके हैं। एडवोकेसी का दायरा आंदोलन से कहीं ज़्यादा बड़ा और व्यापक होता है। 

एडवोकेसी शांत तरीके से भी की जा सकती है। उदाहरण के लिए, सरकार को ज्ञापन देना, मीडिया में किसी मुद्दे को उठाना, आंकड़े जुटाना इत्यादि। हालांकि एडवोकेसी का एक पहलू यह भी है कि कुछ लोग इसे राजनीति करने, दिखावे, या केवल छवि चमकाने का माध्यम भी मानते हैं। संस्थायें आमतौर पर इन तरीकों का इस्तेमाल नीति में बदलाव व सामाजिक जागरूकता के लिए ज्यादा करती हैं।

अगर आप इस सीरीज़ में किसी अन्य शब्द को और सरलता से समझना चाहते हैं तो हमारे यूट्यूब के कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 

— 

अधिक जानें 

  • जानें, संस्थाओं में स्टेकहोल्डर कौन होते हैं? 
  • जानें, विकास सेक्टर में मजबूत फैसिलिटेटर बनने के कौन से आठ नुस्खे हैं। 

लेखक के बारे में