फील्ड सर्वेक्षण को बेहतर करने के कुछ तरीके | भाग-दो
विकास सेक्टर में ज़मीनी वास्तविकता को समझने के लिए समय-समय पर कई तरह के सर्वेक्षण आयोजित किये जाते रहते हैं। ये सर्वेक्षण बच्चों के शिक्षण स्तर को जांचने, महिलाओं और बच्चों में पोषण की स्थिति को समझने या फिर गांव में लोगों की आर्थिक स्थिति को जानने वगैरह के लिए किए जाते हैं।
आपने भी विकास सेक्टर में काम करते हुए कभी न कभी सर्वेक्षण किया या करवाया होगा। यहां पर सर्वे से जुड़े कुछ ऐसे बिंदुओं पर बात की गई है, जिन पर गौर करने से आपका काम आसान और बेहतर हो सकता है।
वीडियो के भाग-एक में आपने सर्वे से पहले की जाने वाली तैयारियों के बारे में समझा था। वीडियो के इस भाग में आप जानेंगे कि फील्ड में आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज होने ज़रूरी हैं, जिससे आपका काम आसान हो सकता है। इसके साथ ही, जानिए कि फील्ड के दौरान उत्तरदाता के साथ बात करते या जानकारियां इकठ्ठा करते समय कौन सी अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं, जिन्हें सर्वे के दौरान ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है।
—
अधिक जानें
लेखक के बारे में
-
गुरमीत सिंह, प्रथम संस्था से जुड़े हैं। गुरमीत, शिक्षा के क्षेत्र से लंबे समय से हैं तथा इनके पास शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान और कार्यान्वयन का लंबा अनुभव है। इन्हें विकास सेक्टर में काम करते हुए लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं और इस दौरान इन्हें फील्ड सर्वेक्षण का भी गहरा अनुभव है।
